उज्जैन में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

उज्जैन में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त उज्जैन ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई जिसमें पटवारी को पैसे लेते पकड़ा गया।

हैवानियत की हद, चरित्र शंका में महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि पटवारी रचना गुप्ता तहसील रतलाम द्वारा 10 हजार की रिश्वत मांगी है। इसपर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रचना गुप्ता को 5000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गई। इस मामले में फरियादी गोपाल गुर्जर निवासी बॉलसोढ़ी तहसील रतलाम ने शिकायत की थी कि भूमि की पावती आदि बनाने के एवज में उससे 10000 रूपये की रिश्वत मांगी गई है। इनमें से 5000 रूपये वो पहले दे चुका था और 5000 की फिर मांग की गई। इसपर फरियादी द्वारा
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन से शिकायत की गई जिसके बाद निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम के द्वारा मौके पर ट्रैप कने की कार्रवाई की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews