Video : वोट मांगने गए विधायक को ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खरी

People-protest-against-bjp-cnadidate

उज्जैन। मतदान का जैसे जैसे समय नज़दीक आ रहा है उम्मीदवार जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।  लेकिन उन्हें जनता के विरोध सामना भी लगातर करना पड़ रहा है। शुकवार को भाजपा के तराना विधानसभा से उम्मीदवार और वर्तमान विधयाक अनिल फ़िरोज़ा को गांव वालों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वोट मांगने आये भाजपा विधायक को स्थानीय लोगों ने बैरंग लौटाया। 

जानकारी के अनुसार तराना विधानसभा के गांव झरिया में विधायक वोट की अपील करने पहुंचे थे। लेकिन इस इलाके में विकास कार्य धीमी गति के साथ होने और समय पर पूरे नहीं होने की वजह से गांव वाले आक्रोशित हैं जिसका खामियाजा अब वर्तमान विधायक और अन्य प्रत्याशियों को भुगतना पड़ रहा है इससे पहले भी कई जिलों के अंदर भाजपा विधायकों को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है जहां पर गांव वालों ने उम्मीदवारों के आने पर रोक लगा दी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होना है उससे पहले उम्मीदवार पूरी कोशिश से प्रचार करने में जुटे हुए हैं लेकिन लगातार भाजपा उम्मीदवारों को गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews