भाजयुमो नेता सांगते पर रासुका की कार्यवाही के विरोध में भाजपा का धरना

भाजयुमो नेता सांगते पर रासुका की कार्यवाही के विरोध में भाजपा का धरना

उज्जैन । अर्पण कुमार ।
विवादित बयान देने वाले भाजयुमो नेता योगेश सांगते की गिरफ्तारी और रासुका लगाने को लेकर बीजेपी नेताओं ने और वाल्मीकि समाज के लोगों ने कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन किया इसके बाद कार्यकर्ता व नेता फ्रीगंज ब्रिज से होते हुए चामुंडा माता चौराहे पर ह्यूमन चेन बनाई फिर सभी कार्यकर्ता देवास गेट होते हुए दौलत गंज चौराहे पर किया चक्का जाम किया। धरने व चक्काजाम में स्थानीय विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया,महापौर मिना जूनवाल, निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, प्रदेश महामंत्री केपी झाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमय आप्टे व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उज्जैन के बेगम बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर महाकाल मंदिर भक्त मंडल संघर्ष समिति सहित भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने महाकाल मंदिर के सामने मुस्लिम समाज के सीएए को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन किया था, उसी में योगेश सांगते ने आपत्तिजनक बयान बाजी की थी व मीडिया में भड़काऊ बयान दिया था।जिसको लेकर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर रीवा जेल भेज दिया। प्रदर्शन मे इस बीच कुछ कार्यकर्ता उग्र होते हुए भी दिखाई दिए जिन्होंने एक कार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की । नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम कर रखे थे ।
*सफाईकर्मी कल करेंगे हड़ताल*
उज्जैन सफाईकर्मी कामगार संघ ने घोषणा की है कि योगेश सांगते पर रासुका की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कल शुक्रवार को संपूर्ण उज्जैन शहर में सफाई व्यवस्था बंद रहेगी । फिर भी अगर सांगते को रिहा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है । मतलब मामले में पहले समग्र समाज ने आपत्ति ली, फिर भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते बीजेपी मैदान में उतरी, अब वाल्मीकि समाज ने कमर कस ली है ।सांगते की गिरफ्तारी का मामला अब और गरमाया की उम्मीद है हड़ताल की खबर की पुष्टि पार्षद संजय कोरट द्वारा की गई ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews