ऑनलाइन हुई महाकाल मंदिर की प्रोटोकॉल टिकट व्यवस्था, बुकिंग के बाद मोबाइल पर आएगी लिंक

Mahashivratri Mahakal Darshan

Mahakal Mandir: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल व्यवस्था के तहत करवाए जाने वाले दर्शन सिस्टम में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब वीआईपी श्रद्धालुओं के अलावा अगर अन्य श्रद्धालुओं को प्रोटोकॉल के माध्यम से दर्शन करना है तो उन्हें 250 रुपए का टिकट लेना होगा। नई व्यवस्था मंदिर में लागू कर दी गई है और बुधवार से इसे ऑनलाइन कर दिया गया है ताकि श्रद्धालु वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग आराम से कर सके।

Mahakal Mandir प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था

पिछले दिनों महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें यह मुद्दा सामने आया था कि वीआईपी गेस्ट जो शासन से मान्यता प्राप्त हैं। उनके अलावा अन्य लोग भी प्रोटोकॉल व्यवस्था से दर्शन करने का फायदा उठाते हैं। ऐसा ना हो इसके लिए टिकट व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद अब प्रोटोकॉल के माध्यम से शासन से मान्यता प्राप्त लोग और अति विशिष्ट साधु संत, महंत, महामंडलेश्वर, शंकराचार्य, पीठाधीश्वर, प्रेस क्लब के सदस्य, अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार, धर्माचार्य व्यवस्था के अंतर्गत निशुल्क शीघ्र दर्शन व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।

इनके अलावा जो भी श्रद्धालु शीघ्र दर्शन की व्यवस्था का लाभ लेना चाहते हैं वह 250 रुपए का टिकट खरीद कर दर्शन कर सकते हैं। इस सुविधा को ऑनलाइन भी शुरू कर दिया गया है ताकि घर बैठे आसानी से बुकिंग की जा सके। व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी का कहना है कि सुविधा शुरू होने के बाद राज्य सरकार के अधीन आने वाले प्रोटोकॉल धारकों को ही निशुल्क दर्शन मिलेंगे।

मोबाइल पर आएगा टिकट

मंदिर प्रशासक ने जानकारी देते हुए बताया कि www.shreemahakaleswar.com पर जाकर प्रोटोकॉल दर्शन के लिए भक्तों को अपनी जानकारी एंटर करनी होगी। एंट्री के बाद उन्हें पेमेंट जमा करना होगा और टिकट बुक होते ही मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। भक्त चाहे तो खुद प्रिंट निकाल सकते हैं या फिर बड़ा गणेश मंदिर के पास बने प्रोटोकॉल कार्यालय पर जाकर भी प्रिंट निकाला जा सकता है। इन भक्तों को गेट नंबर 13 से एंट्री दी जाने वाली है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कर्मचारी सभा मंडप से लेकर गणेश मंडप तक दर्शन करवाने के लिए लेकर जाएंगे। जब से टिकट व्यवस्था शुरू हुई है श्रद्धालु खुश दिखाई दे रहे हैं और टिकट लेकर दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews