RED ZONE उज्जैन में स्थितियां सुधार की ओर, मृत्यु दर में आई कमी

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

उज्जैन/योगेश कुल्मी

उज्जैन के बृहस्पति भवन में स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें कोरोना को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में संभागायुक्त आनंद शर्मा, आईडी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, कलेक्टर आशीष सिंह एसपी मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक संभाग में कोरोना से मुकाबले के लिए चल रहे स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा को लेकर ली गई। प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने कहां की उज्जैन में मृत्यु दर पर काबू पा लिया गया है पिछले 3 सप्ताह की बात करें तो यहां मृत्यु दर 3 फीसदी से भी कम है जबकि उससे पहले यह 20 फीसदी से ज्यादा थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews