Ujjain News: केडी गेट से इमली तिराहा तक चौड़ा होगा रोड, 2016 से अटका है काम

Ujjain News

Ujjain News Today: मध्य प्रदेश के उज्जैन में इन दिनों विकास कार्य लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तरह तरह के निर्माण किए जा रहे हैं ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी कड़ी में अब केडी गेट से लेकर इमली तिराहा मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने की जानकारी सामने आई है। बारिश के पूर्व अहमदाबाद की एजेंसी द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा।

Ujjain केडी गेट से इमली तिराहा रोड

बता दे कि सिंहस्थ 2016 से ही इस रोड का काम अटका हुआ है। इस बार नगर निगम के अधिकारियों द्वारा फिर से टेंडर बुलवाए गए तब जाकर अहमदाबाद की इस एजेंसी को फाइनल किया गया है जिसका ब्रांच ऑफिस इंदौर में भी है।

अभी भी लगेंगे 10 दिन

नगर निगम द्वारा निकाले गए टेंडर की प्रक्रिया में चार एजेंसियों के द्वारा टेंडर डाले गए थे जिनमें से एक के दस्तावेज ना होने के चलते 3 का चयन कर उपयुक्त दर देखी गई तो अहमदाबाद की समयुग एजेंसी की दर सही पाई गई। इसे स्वीकृति के लिए 2 दिन में एमआईसी के पास भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद एजेंसी के साथ अनुबंध किया जाएगा। एजेंसी को आर्डर दिए जाने में लगभग 10 दिन का समय लगेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews