Ujjain News: फसल का कम दाम मिलने पर भड़के किसान, किया चक्का जाम

Ujjain Mandi

Ujjain News Hindi: मध्यप्रदेश के उज्जैन में कृषि उपज मंडी में आज हंगामा खड़ा हो गया। बता दें कि सरकार द्वारा निर्देशित समर्थन मूल्य से कम कीमत देने पर किसान भड़क उठे और मंडी गेट जाम कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मौकास्थल पर पहुंचे, साथ ही किसानों की समस्या सुनी। जिसके बाद उन्होंने मंडी समिति को समर्थन मूल्य पर उपज लेने के निर्देश दिए।

Ujjain कृषि उपज मंडी हंगामा

मामले में किसानों का कहना था कि, व्यपारियों द्वारा अनाज में फर्क बताया गया। साथ ही, किसानों को समर्थन मूल्य से कम 19 सौ रूपए क्विंटल का मूल्य दिया जा रहा था जबकि सरकार की ओर से समर्थन मूल्य 2125 रूपए क्विंटल निर्धारित की गई है। जिससे किसानों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और उन्होंने आगर सड़क हाइवे को जाम कर दिया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

वहीं, कांग्रेस नेता वशिष्ठ ने मामले को कहा कि सरकार के निर्देश की अवहेलना की जा रही है। दो दिन पहले मंडी में 2400 सौ रूपए क्विंटल से अनाज बिकी है तो फिर आज क्यों इसका मूल्य कम हो गया। मंडी समिति की ओर से इसका जवाब दिया जाए कि आखिर क्यों वो किसानों को ठगने का कार्य कर रहे हैं।

हालांकि, मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश शर्मा ने समस्या सुनने के बाद मंडी समिति को निर्देश दिए है। जिसके बाद समर्थन मूल्य के आधार पर ही बोली शुरू की गई। जिसके बाद आवागमन को वापस से खोला जा सका। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews