सोशल मीडिया पर फैली “उज्जैन बंद” की अफवाह, पुलिस प्रशासन ने जारी किए निर्देश, कही यह बात, जाने

सोशल मीडिया पर फैली “उज्जैन बंद” की अफवाह, पुलिस प्रशासन ने जारी किए निर्देश, कही यह बात, जाने

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। पैगंबर के बारे नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देश के विभिन्न भाग में दंगे और पथराव की खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में भी प्रशासन सख्त हो चुका है और उज्जैन शहर में जगह-जगह पर पुलिस बल भी तैनात है। दरअसल, शनिवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन के कुछ अज्ञात लोगों ने सोशल मीडिया पर उज्जैन बंद की अफवाह फैलाई है, जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के बाद उज्जैन बंद की खबर सामने आई थी। हालांकि शहर के काजी ने इस बात को अफवाह बताया है।

उज्जैन बंद की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मैसेज को किसी नेता ने वायरल किया है, जिसके बाद वो माफी भी मांग चुके हैं। शहर में दंगों और विवादों को रोकने के लिए उज्जैन पुलिस प्रशासन ने सूचना जारी की है, जिसमें आम जनता के लिए निर्देश जारी किए हैं। उज्जैन पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ मैसेज वायरल हो रहे थे, जिसमें शहर बंद होने की अफवाह फैलाई गई है, जिसके लिए सतर्कता बरतते हुए पुलिस प्रशसन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किए है, ताकि शहर में शांति बरकरार रहे और कोई भी हिंसा ना हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews