School News: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन के 16 प्राइवेट स्कूलों पर लगा भारी जुर्माना, ये है वजह, जानें यहाँ

Gujarat FRC Fees Structure

Ujjain School News: गुरुवार को आदेशों का उल्लंघन करने पर उज्जैन जिला कलेक्टर ने 16 निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन विद्यालयों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निजी स्कूलों के संचालक को अधिरोपित राशि का भुगतान 7 दिनों के भीतर करने का आदेश भी जारी किया गया है।

ये है वजह

दरअसल, इन निजी स्कूलों पर मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग एवं स्कूल संचालन के संबंध में जारी धारा 144 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से स्कूलों पर फाइन ठोका है। अधिरोपित राशि जमा हुई है या नहीं इस बात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पावती शिक्षा अधिकारी कार्यालय की होगी। जुर्माना ठोंकने से पहले स्कूलों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया था। जवाब से असन्तुष्ट होने के बाद एक्शन लिया गया।

इन स्कूलों पर लगा जुर्माना

ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज (उज्जैन), कार्मेल कान्वेंट चक कमेड़ तहसील घट्टिया, दिनाह कान्वेंट स्कूल तराना, मास्टरमाइंड इंटरनेशनल स्कूल तराना, जिनदत्ता इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन नारायण तहसील महिदपुर, ज्ञान सागर एकेडमी देवास रोड उज्जैन, क्रिस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल मालवासा, सेंट मार्टिन स्कूल बड़नगर, एमपीएस अकेडमी महिदपुर, इंपीरियल इंटरनेशनल खाचरौद और अन्य निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews