रास्ता देने की बात पर आपस में भिड़े स्कूली छात्र, जमकर हुई मारपीट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

रास्ता देने की बात पर आपस में भिड़े स्कूली छात्र, जमकर हुई मारपीट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में मामूली सी बात पर स्कूली छात्रों के बीच वाद विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। सेठीनगर के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच यह विवाद देखा गया। रास्ता देने की बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट के छात्रों ने 11वीं के छात्र और उसके भाई पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक निजी स्कूल वर्जिन मेरी में पढ़ने वाला 11वीं का यह छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद सांची पार्लर के पास खड़ा हुआ था। छात्र का भाई यहां उसे लेने के लिए आया था। तभी वहां इसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के दो छात्र पहुंचे और रास्ता देने को कहा। जिस पर दोनों भाइयों ने रास्ता होने की बात कही। यह सुनकर 12वीं के दोनों छात्र मारपीट करने लगे और अपने अन्य दोस्तों को भी वहां पर बुला लिया। दोनों भाइयों के साथ सभी ने जमकर मारपीट की जिससे यह गंभीर घायल हो गए।

Must Read- डकैत गुड्डा गुर्जर का ग्वालियर पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट की ये घटना थाने तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले 4 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल छात्र ने बताया है कि 12वीं के 2 छात्रों ने पहले उनसे कहासुनी की इसके बाद अपने दोस्तों को बुलाकर दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की जिससे इन्हें सिर में चोट लगी है। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा कर इलाज करवाया गया और मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews