Ujjain News: आपदा मित्र योजना का दूसरा चरण शुरू, 150 मित्रों को किया जा रहा प्रशिक्षित

Ujjain

Ujjain News: उज्जैन में हम सरकार के एमडीएम द्वारा चलाए जा रहे आपदा मित्र योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। देवास रोड स्थित होमगार्ड एसडीआरएफ कार्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की।

उज्जैन में आपदा मित्र योजना

कार्यक्रम के दौरान संभागीय सेनानी होमगार्ड प्रीति बाला और जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा मंत्री यादव का स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान शस्त्रों से सुसज्जित प्लाटून ने कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी के नेतृत्व में सलामी दी।

होमगार्ड कार्यालय में विधायक निधि की सहायता से योग भवन और ओपन जिम बनाया जा रहा है। 20 लाख की लागत से ये निर्माण हो रहा है। जिसका भूमि पूजन मंत्री मोहन यादव के हाथों करवाया गया।

150 आपदा मित्र हो रहे तैयार

भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंत्री मोहन यादव ने आपदा मित्रों को संबोधित किया। किसी के साथ उन्होंने होमगार्ड और एसडीईआरएफ के उपकरण को चला कर भी देखा। उपकरणों की कुशलता जांचने के बाद उन्होंने इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेंटर का अवलोकन भी किया। बाढ़ एवं अन्य प्रकार की आपदा से निपटने के लिए 150 आपदा मित्रों को फर्स्ट रिस्पांडर के तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews