अवैध रूप से किये गए ब्लास्ट से सचिव की मौत, गोली की रफ्तार से लगा पत्थर

अवैध रूप से किये गए ब्लास्ट से सचिव की मौत, गोली की रफ्तार से लगा पत्थर

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई करवा रहे सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आया पत्थर लगा और उनकी मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई। साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रतलाम में चलती बाइक पर हुई वकील की मौत पर कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्यवाही करने के दिए आदेश

घट्टिया थाना पुलिस के मुताबिक तहसील के ग्राम कालूखेड़ी में शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई का काम ग्राम पंचायत झीतरखेड़ी के सहायक सचिव लक्ष्मण राजपूत द्वारा कराया जा रहा था। गोदाम के समीप ही शासकीय कुएं की खुदाई चल रही है जिसमें ब्लास्टिंग की जा रही थी। सोमवार दोपहर 3 बजे पहला ब्लास्ट होने पर गेहूं तुलवाई करा रहे सहायक सचिव और अन्य लोगों ने कुछ देर के लिये धमाके रोकने के लिये कहा, लेकिन खुदाई कर रहे लोग नहीं रुके। दूसरा ब्लास्ट होते ही एक पत्थर उछला और सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आकर लगा। इससे लक्ष्मण राजपूत का सिर फट गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत सोसायटी से जुड़े लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। घटनाक्रम की जानकारी लगने के बाद तहसीलदार और पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। एसडीएम गोविंद दुबे का कहना था कि मामले की जांच पूरी होते ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। एक व्यक्ति की जान गई है वहीं लॉकडाउन में ब्लास्टिंग की अनुमति भी नहीं है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews