किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 7 युवक, 5 युवतियां गिरफ्तार

sex racket ujjain

उज्जैन, योगेश कुल्मी| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के उज्जैन (Ujjain) में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है| किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मौके से 5 युवतियां और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है| सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश करने पुलिस (Police) ने ग्राहक बनकर कार्रवाई की|

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कॉसमॉस मॉल के पीछे अलकनंदा कॉलोनी में एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार पर सायबर सेल नानाखेड़ा पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की| पुलिस ने मौके से 5 युवतियां और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है|

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, हो गया सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश
अलकनंदा कॉलोनी के एक किराये के मकान में यह देह व्यापार चल रहा था, जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर ये कार्यवाही अंजाम तक पहुँची| पुलिस ने 2 टीमें बनाकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की| सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश करने पुलिस ने टीम के एक सदस्य को ग्रहाक बनाकर वहा भेजा और इस सैक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ|

गौरतलब है कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में पहले भी कई बार सैक्स रैकेट पकड़ाए जा चुके हैं और कई बदस्तूर जारी हैं| पकड़ाए गए युवक युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews