Shipra Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर होगी 56 किलोमीटर की शिप्रा परिक्रमा, 20 वर्षों से जारी है सिलसिला

Shipra Ganga Dussehra

Shipra Ganga Dussehra Ujjain: गंगा दशमी के दिन गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और उज्जैन में इस दिन पर खास आयोजन किए जाते हैं। उज्जैन के शिप्रा तट पर गंगा माता की स्थापना की जाती है और कई दिनों तक यहां दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला चलता रहता है और मेले जैसा माहौल नजर आता है।

इस बार शिप्रा गंगा दशहरा के अवसर पर शिप्रा लोक संस्कृति की अगुवाई में शिवरात्रि पर जितने भी तीर्थ स्थल मौजूद हैं उनके दर्शन पूजन के साथ 56 किलोमीटर की परिक्रमा भी की जाएगी। दो दिवसीय यह परिक्रमा 29 और 30 मई को आयोजित की जाने वाली है। 20 सालों से उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में यह परंपरा चली आ रही है। शिप्रा के प्रति जन जागरण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Shipra Ganga Dussehra के मुख्य कार्यक्रम

समिति द्वार दी गई जानकारी के मुताबिक पर्यावरण, जल, नदी और वायु संरक्षण के जन जागरण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जन जागरण के लिए एक पखवाड़े पहले से ही कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष भी संगोष्ठियां, परिचर्चा, श्रमदान, प्रदर्शनी और परिक्रमा का आयोजन होने वाला है। शिप्रा को स्वच्छ और प्रभाव मन बनाने का संकल्प भी इस मौके पर लिया जाएगा।

युवाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर दिया जा रहा है। समिति के लोगों का मानना है कि जन जागृति से ही शिप्रा का संरक्षण किया जा सकता है। हर वर्ष होने वाली इस परिक्रमा में आम जनता समेत इतिहासकार, जैव वैज्ञानिक, पुरातत्वविद, वनस्पति और जल विशेषज्ञ शामिल होते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews