जीरो वेस्ट इवेंट होगा Shiv Jyoti Arpanam, 5 लाख दीपकों से झिलमिलाएगा शिप्रा तट

Shiv Jyoti Arpanam

Shiv Jyoti Arpanam: उज्जैन में गुड़ी पड़वा के मौके पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है। इस उत्सव के तहत 9 अप्रैल को शाम 7 बजे शिप्रा नदी के किनारे मौजूद रामघाट, नरसिंह घाट, गुरुद्वारा घाट, दत्त अखाड़ा घाट पर 5 लाख दीपक एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान एक बार फिर शिप्रा तक दीपकों से जगमगा उठेगा और जमकर आतिशबाजी की जाएगी।

इस महोत्सव में फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल संगीत में प्रस्तुति देते हुए दिखाई देने वाले हैं। सिंगर की प्रस्तुति लोग अच्छी तरह से देख सके इसके लिए 14 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस बार इवेंट में 5 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यहां 25 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाने वाले थे लेकिन चुनाव को देखते हुए यह कार्यक्रम शिवरात्रि से गुड़ी पड़वा तक आगे बढ़ाया गया और दीपकों की संख्या भी कम की गई। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव पूरी तरह से जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन

यह इवेंट पूरी तरह से जीरो वेस्ट होगा। इसमें जितने भी सामग्री उपयोग में लाई जाएगी उन्हें फिर से उपयोग किया जाएगा। दीपक, तेल, रुई की बत्ती, प्लास्टिक की बोतल सभी का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। कोई भी सामान कचरे में नहीं फेंका जाएगा। पिछली बार उत्सव में इस्तेमाल की गई चीजों का इस्तेमाल आकृतियां बनाने में किया गया था।

ऐसी है तैयारियां

इस इवेंट की तैयारी की बात की जाए तो घाट में ब्लॉकवार दीपक जमा दिए गए हैं। एक ब्लॉक में 225 दीपक रखे गए हैं। इन्हें जलाने में लगने वाले वक्त का डेमोंसट्रेशन भी किया जाने लगा है। शिप्रा नदी में गंदा पानी बहाकर अच्छा पानी भर दिया गया है। नदी की सुंदरता बढ़ाने के लिए फ्लोटिंग वॉटर फाउंटेन भी लगा हुआ है। घाट के दोनों तरफ लाइटिंग की गई है और बीच में मंच भी तैयार किया जा रहा है। सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था सभी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। फिलहाल आचार संहिता चल रही है इसलिए नियमों का ध्यान रखने की बात कही गई है। पेयजल, साफ सफाई, मेडिकल टीम और अग्नि सुरक्षा के लिए टीमों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews