Short Film Festival Ujjain: बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर युवाओं को सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर, 45 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Short Film Festival Ujjain

Short Film Festival Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में मध्य भारत का सबसे बड़ा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। 9 और 10 अप्रैल को रखे थे इस स्टेबल में कई जाने-माने कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इस फंक्शन के दौरान सिलेक्ट की गई 45 फिक्शन और नॉन फिक्शन फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाने वाला है।

इस फंक्शन में हिमानी शिवपुरी, संजय मिश्रा समेत कई प्रसिद्ध एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शामिल होने वाले हैं। जो यहां आने वाले लोगों को फिल्म निर्माण के गुरु सिखाते नजर आएंगे।

Short Film Festival Ujjain की शुरुआत

9 अप्रैल को कालिदास संस्कृति अकादमी में इस कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत हुई। उज्जैनी शर्ट फिल्म फेस्टिवल के मीडिया प्रभारी डॉ उदित्य सिंह सेंगर ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि मालवा क्षेत्र के कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर तैयार की गई फिक्शन और नॉनफिक्शन शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा।

ये हस्तियां होंगी शामिल

कार्यक्रम के सह संयोजक दीपक परियानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन के लिए रखे गए इस फेस्टिवल में एक्टर संजय मिश्रा, राजेश कुमार, डायरेक्टर राज शांडिल्य और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा के रूप से शामिल होने वाले हैं।

इसके अलावा आकाशदीप अरोड़ा, कुमार कंचन घोष, हिमानी शिवपुरी, प्रोडक्शन डायरेक्टर देवेंद्र मालवीय, मनिक बत्रा समेत अन्य लोग आमिल होने वाले हैं जो अलग-अलग विषयों पर सत्र और कार्यशाला को संबोधित कर फिल्म निर्माण के गुर सिखाते नजर आएंगे।

विजेता को मिलेगा पुरुस्कार

इस कार्यक्रम के संयोजक राकेश शर्मा है जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंत में विजेता को 1 लाख की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली है। ये राशि फिक्शन और नॉन फिक्शन कैटेगरी में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले प्रतिभागियों को दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, डायरेक्टर, सिनेमेटोग्राफर के अवॉर्ड्स भी दिए जाने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews