एसआई आबकारी यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार,10 महीने से कर रहा था नाबालिग का शोषण

एसआई आबकारी यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार,10 महीने से कर रहा था नाबालिग का शोषण

उज्जैन/योगेश कुल्मी

जिले से नाबलिग के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है, जहां आबाकरी विभाग के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जिले की नीलगंगा पुलिस ने यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।
दरअसल, सब इंस्पेक्टर एक नाबालिग लड़की को लेकर शहर स्थित एक होटल पहुंचा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एसआई को पकड़ लिया और थाने ले आई है। आरोपी उप निरीक्षक पंकज जैन पिछले करीब 10 महीने से नाबालिग का देह शोषण का आरोप है।

सीएसपी रजनीश कश्यप ने बताया कि नीलगंगा क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की नाबालिग बीते सोमवार पुलिस से शिकायत करने पहुंची थी। उसने बताया था कि वो आबकारी विभाग में सब इंस्पेक्टर के घर पर काम करती है और उसी का फायदा उठाकर सब इंस्पेक्टर पिछले 10 महीने से उसके साथ यौन शोषण कर रहा है। सब इंस्पेक्टर पीड़िता को अश्लील वीडियो भी भेजता था, साथ ही अश्लील चैटिंग करता था। आरोपी एसआई अपने पद का फायदा उठाकर पीड़िता को पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था।

पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को एसआई द्वारा होटल में बुलाए जाने की खबर दी। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने दो टीमों का गठन किया। जहां एक टीम होटल पर निगरनी रख रही थी, वहीं दूसरी टीम एसआई का पीछा करते हुए होटल पहुंची थी। बता दें कि होटल पहुंचने पर पीड़िता के साथ एसआई ने रजिस्टर में एंट्री नहीं की और सीधे उसे लेकर रूम में चला गया। पीछा कर रही टीम ने तुरंत रूम पहुंच कर आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के साथ होटल के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews