3 मार्च को उज्जैन में आयोजित होगा sky driving फेस्टिवल, जाने एडवेंचर लवर्स कैसे उठा सकते हैं लुफ्त

3 मार्च को उज्जैन में आयोजित होगा sky driving फेस्टिवल, जाने एडवेंचर लवर्स कैसे उठा सकते हैं लुफ्त

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। 3 मार्च को उज्जैन में स्काई ड्राइविंग (sky driving) फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। 1-2 मार्च को भोपाल में sky driving का हो चुका है, अब बारी उज्जैन की है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले और आसमान में छलांग लगाने वाले नागरिकों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। बता दें कि देश में मध्य प्रदेश दूसरा राज्य है, जहां पर स्काई ड्राइविंग की शुरुआत की गई है। पहली बार प्रदेश में स्काइप ड्राइविंग आयोजित हो रही है। उज्जैन में आयोजित होने वाले स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल में करीब 38 लोग भाग लेंगे, तो वही भोपाल में अब तक 12 लोगों ने भाग लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया था।

यह भी पढ़े… शाहरुख खान की “पठान” अगले साल होगी रिलीज, करीब 4 साल बाद बड़े फिल्म में दिखेंगे किंग खान

Sky driving की चाह रखने वाले व्यक्ति ऑनलाइन स्काई ड्राइविंग में भाग ले सकते है। उसके लिए इच्छुक व्यक्तियों को booking.skyhighindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग करना होगा। या फिर 09818890885 पर कॉल कर के भी बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि इस एडवेंचर में भाग लेने के लिए लोगों को ₹31,270 का भुगतान करना होगा और पर्यटक 10,000 फीट की ऊंचाई से ड्राइविंग कर पाएंगे। ड्राइविंग का समय 8:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक रहेगा।साथ ही स्काई ड्राइविंग करवाई जाएगी 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले एडवेंचर भाग ले सकते हैं जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए डॉक्टर द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews