Smart Road: 36 करोड़ की लागत से सवारी मार्ग पर बनेगी स्मार्ट सड़क, कलाकृतियों से होगी सुसज्जित

Smart Road

Smart Road Ujjain: उज्जैन में विस्तारीकरण का लगातार जारी है और अब महाकाल लोक के निर्माण के बाद महाकाल सवारी मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाने वाला है। 3 महीने के अंदर 2 सड़के बनाकर तैयार की जाएगी। जिसके बाद देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को सवारी देखने के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महाकाल मंदिर प्रांगण में महाकाल पार्किंग से लगाकर 24 खंबा और मंदिर से महाकाल चौराहा तक दो सड़कों का निर्माण होना है, जिसके लिए भूमि पूजन किया जा चुका है। 36 करोड़ की लागत से तैयार की जाने वाली इन सड़कों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन और महापौर मुकेश टटवाल मौजूद रहे।

उज्जैन में Smart Road 

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि सवारी मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से पहले रोड निर्माण का काम शुरू होगा। आने वाले 3 महीने में सड़के बनकर तैयार होगी इसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क के दोनों और निर्माण कार्य करवाए जाएंगे ताकि सवारी सुगमता के साथ निकाली जा सके।

होंगे ये काम

सवारी मार्ग के दोनों और की सड़कों के स्मार्ट सड़क में तब्दील किया जाएगा, चौड़ीकरण के साथ इसमें अंडरग्राउंड वायरिंग की जाएगी, सारे भवन एक ही रंग में रंगे जाएंगे और त्रिशूल, डमरू, नंदी, स्वस्तिक जैसी कलाकृतियां तैयार की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews