उज्जैन मंडी में गंदे पानी से धोया जा रहा है सोयाबीन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

उज्जैन मंडी में गंदे पानी से धोया जा रहा है सोयाबीन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Ujjain News: उज्जैन (Ujjain) कृषि मंडी में सोयाबीन की जमकर आवक देखी जा रही है। लेकिन यहां पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जो लोगों की सेहत के हिसाब से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यहां पर व्यापारी सोयाबीन को गंदे पानी में धो रहे हैं इसका एक वीडियो भी सामने आया है हालांकि, इसकी पुष्टि कर पाना मुश्किल है।

यह वीडियो आगर रोड की चिमनगंज मंडी का है। यहां पर सोयाबीन की सफाई कर रहा कर्मचारी यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि 25 सालों से यह काम कर रहा हूं और सभी व्यापारी इसी पानी से सोयाबीन को साफ करते हैं। इसके अलावा सोयाबीन साफ करने वाले इस शख्स का कहना है कि बिना पानी के इंसान नहीं चलता तो सोयाबीन कैसे चल जाएगा। मालिक ने कहा है कि पानी डालना है तो मुझे तो डालना ही पड़ेगा। मंडी में ऐसी कोई भी दुकान नहीं है जो बिना पानी के भरी जा रही हो। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

ऐसे काम में लाया जाता है अनाज

किसानों के यहां जो सोयाबीन पैदा होता है उसमें कई बार हल्की क्वालिटी या मिट्टी लगा अनाज भी आता है। इस तरह के अनाज को मंडी के व्यापारी खरीद लेते हैं और इसे पानी से धोकर साफ करते हैं। इसके बाद इन्हें तेल और थुली बनाने वाली कंपनियों को बेच दिया जाता है।

इस अनाज से जा सकती है जान

जिस तरह से और जिस पानी से इस अनाज को धोया जा रहा है उसकी वजह से किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। इससे व्यक्ति का लीवर और पाचन तंत्र खराब होने के साथ पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। पानी व्यक्ति के शरीर पर कई तरह के असर करता है और सोयाबीन को गंदे पानी से धोना बहुत नुकसानदायक है।

कृषि मंडी में इस तरह से गंदे पानी से सोयाबीन धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लिया है। कलेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो कब का है और किसने बनाया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews