तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 को मामूली चोट

MP News, accident

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के तराना (Tarana) में दुकान चलाने वाले एक व्यापारी की कार एक्सीडेंट में मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कनासियां के पास व्यापारी की कार अचानक ही पलट गई। जिस वजह से व्यापारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि इसके साथ सवार तीन दोस्त घायल हुए हैं।

उज्जैन के अलकापुरी में रहने वाला 28 वर्षीय पंकज तराना बस स्टैंड पर कॉपर वायर की दुकान संचालित करता है। अपने दोस्तों के साथ हो कार से तराना से उज्जैन की ओर आ रहा था। कार में पंकज के साथ अरविंद धर्मेंद्र और नितिन भी बैठे हुए थे। कनासियां के समीप ट्रक की टक्कर से ये हादसे का शिकार हो गए और पंकज की मौत हो गई।

Must Read- पटाखे ने ली 7 साल की मासूम की जान, सीने में घुसा कांच का टुकड़ा, मौत

तराना से उज्जैन आते समय इन चारों ने मक्सी रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद ये आगे की ओर निकले तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने कनासियां के समीप कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से नीचे उतर कर पलटी खा गई। दुर्घटना में पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, अरविंद को हल्की चोट आई है। बाकी दो दोस्त नितिन और धर्मेंद्र को कोई भी नुकसान नहीं हुआ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews