विक्रम यूनिवर्सिटी की बॉयज हॉस्टल में हुई पत्थरबाजी, हवाई फायर की भी सूचना

विक्रम यूनिवर्सिटी की बॉयज हॉस्टल में हुई पत्थरबाजी, हवाई फायर की भी सूचना

Ujjain News: विक्रम विश्व विद्यालय (Vikram University) में इन दिनों अराजकता का माहोल देखने को मिल रहा है। अब ये हंगामा बॉयज होस्टल तक पहुंच चुका है और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं भी देखी जा रही है। पत्थरबाजी के चलते किसी को चोट तो नहीं पहुंची है लेकिन हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में डर देखा जा रहा है।

विक्रम विश्वविद्यालय की बॉयज हॉस्टल में रहने वाले एक ही पार्टी के 2 छात्र गुट अब तक बाहरी विवाद तक सीमित थे, लेकिन अब यह विवाद हॉस्टल के अंदर तक पहुंच चुका है। आलम यह है कि दिनदहाड़े पत्थरबाजी की घटना हो रही है जिससे यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। इस तरह से विश्वविद्यालय की छवि भी खराब हो रही है क्योंकि यहां पर 3 विदेशी छात्र भी हैं जो पढ़ने के लिए आए हुए हैं और हॉस्टल में रह रहे हैं।

ऐसे हुई पत्थरबाजी

यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र संगठन के कुछ लड़के अपने साथ लड़कियों को लेकर हॉस्टल पहुंचे थे। दूसरे गुट के लड़कों ने लड़कियों को हॉस्टल में लेकर आने का विरोध किया। यही से विवाद की स्थिति बनी और दूसरे गुट ने दिनदहाड़े पत्थरबाजी करना शुरू कर दी। घटना की जानकारी तुरंत ही विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल गई थी। जिसके बाद कार्यवाही के आदेश जारी किए गए। कार्रवाई करते हुए 4 छात्रों को अगले आदेश तक छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। इन्हें अपने परिजनों के साथ कुलपति से मिलने को कहा गया है। अगर समाधान पूर्वक जवाब मिलता है तो विचार कर इन्हें वापस छात्रावास में लिया जाएगा।

फायरिंग भी हुई

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि बॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर अपना दबदबा बनाने के लिए एक छात्र ने एयर गन से हवाई फायर भी किया था। इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई थी। विद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी तो मिली थी लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews