उज्जैन में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

उज्जैन में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

उज्जैन| Ujjain news लॉक डाउन (Lockdown) का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है| लेकिन शुरुआत से कोरोना हॉटस्पॉट (Hotspot) बना उज्जैन (Ujjain) में स्तिथि नहीं सुधर रही है| यहां लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है| सोमवार को फिर एक साथ 10 नए पॉजिटिव केस (Positive Case) मिलने से हड़कंप मच गया| वहीं तीन मौतें भी दर्ज की गई।

सोमवार को आये मामलों को मिलाकर जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 169 हो गई है| सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 3470 सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमें 3052 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें जहां 2475 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 355 सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए हैं।

इसके पहले कोरोना की वजह से कोरोना संक्रमण से रविवार को दो मौतें हुईं, जिसमें उज्जैन शहर के वार्ड 32 से भाजपा पार्षद 55 वर्षीय मुजफ्फर हुसैन भी शामिल थे। 22 अप्रैल को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 24 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अधिक लक्षण नहीं दिखने के कारण उन्हें पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भर्ती किया गया था शनिवार शाम उनकी तबीयत खराब हुई तो आरडी गार्डी ले जाया गया। यहां रविवार शाम को उनकी मौत हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews