उज्जैन में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत आज से, 12,500 अंकों के आधार पर मिलेगी रैंकिंग

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 26 के लिए उज्जैन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। निरीक्षण टीम कभी भी सर्वे के लिए आ सकती हैं, इसके लिए नगर निगम अलर्ट मोड पर है।
Swacch Survey

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 का सर्वे शनिवार से शुरू होने वाला है। इस सर्वेक्षण के दौरान विजिटर टीम शहर का अवलोकन करेगी। टीम कभी भी शहर आ सकती है इसे देखते हुए नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अभिलाष मिश्रा की ओर से सभी विभागों को नई टूल किट के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग अच्छी आए। इसे देखते हुए सफाई के साथ जनजागरूकता अभियान में तेजी लाई गई है। 54 वार्डों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक सफाई व्यवस्था की निगरानी करने वाले हैं। महापौर मुकेश टटवाल के निर्देश पर स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति अभियान की शुरू किया जा रहा है।

उज्जैन में सफाई अभियान

इस अभियान के तहत शहर में साफ सफाई, संवाद और जागरूकता गतिविधियां होने वाली है। जोन 6 के वॉर्ड 54 से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाई जाएगी। स्कूल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होंगे और मेडिकल वेस्ट के अलग कलेक्शन जैसे नियम भी बनाए जाएंगे।

कितने अंकों पर तय होगी रैंकिंग

इस बार 12500 अंकों के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। इसमें दृश्य स्वच्छता के 1500, कचरा प्रोसेसिंग के 1500, कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन के 1000, पानी प्रबंधन के 1000, सार्वजनिक शौचालय के 1000, संस्थागत व्यवस्था के 1000, जन जागरूकता के 1500, नागरिक फीडबैक के 1000, सफाईकर्मी का कल्याण के 500 अंक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा वाटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी के साथ सर्टिफिकेशन के लिए अलग अंक दिए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews