MP Breaking News

‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित हुए ताहिर अली, जनसंपर्क-मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला गौरव

जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक ताहिर अली को उज्जैन में आयोजित 13वें ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ समारोह में जनसंपर्क, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित हुए ताहिर अली, जनसंपर्क-मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला गौरव

उज्जैन। जनसंपर्क और मीडिया के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। उज्जैन में आयोजित 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में उन्हें जनसंपर्क, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने ताहिर अली को सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को 12 विधाओं में सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क विभाग में निभाई लंबी पारी

ताहिर अली जनसंपर्क विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद संयुक्त संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने सरकार और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ ही शासन की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ी सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित हुए ताहिर अली, जनसंपर्क-मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला गौरव

जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधन के साथ ही शिक्षा, समाजसेवा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी वे सक्रिय रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका यह सफर जारी है। वर्तमान में वे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मीडिया सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

ताहिर अली बोले- जनसंपर्क शासन और समाज के बीच विश्वास का सेतु

सम्मान मिलने पर ताहिर अली ने खुशी जताते हुए इसे अपने लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और समाज के बीच विश्वास का सेतु है।

उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले सहकर्मियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आत्मीयता के साथ सम्मानित करने के लिए विनय उजाला की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान

सम्मान समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, नगर निगम उज्जैन की सभापति कलावती यादव, समूह संपादिका शोभना मिश्रा, विनय उजाला के एमडी डॉ. वी.के. मिश्रा और प्रेस क्लब उज्जैन के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल हाड़ा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रशासन, समाजसेवा, शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण एवं कल्याण, सामाजिक कल्याण और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित हुए ताहिर अली, जनसंपर्क-मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला गौरव