
शनिवार की सुबह बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची। एक्ट्रेस यहां भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंची थी। एक्ट्रेस सुबह तकरीबन 4 बजे अपनी मां के साथ मंदिर पहुंची।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस ने अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया। वह यहां पर पारंपरिक साड़ी पहनकर पहुंची थी। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने करीब 2 घंटे तक भस्म आरती का आनंद लिया। इस दौरान वो महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं।
भस्म आरती के बाद की पूजन
पूरी श्रद्धा से भस्म आरती को निहारने के बाद एक्ट्रेस को पूजा अर्चना करते हुए भी देखा गया। उन्होंने देहरी से बाबा को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित किया। वो नंदी के कान में अपनी मनोकामना बोलती हुईं भी नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस की मां भी भोले की भक्ति में डूबी नजर आईं।
उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे अपने परिवार के साथ सुबह की अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुईं तथा भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
(वीडियो सोर्स: महाकाल मंदिर) https://t.co/oqhFo72xNA
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 31, 2026
Video Credit: IANS
दर्शन कर खुश नजर आईं एक्ट्रेस
दर्शन करने के लिए पहुंची एक्ट्रेस और उनकी मां का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सम्मान किया गया। दोनों को बाबा महाकाल के नाम का दुपट्टा ओढ़ाया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर दर्शन मिलने की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही थी।
महाकाल दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि भस्म आरती में शामिल होना उनके।लिए बहुत ही खास अनुभव रहा। वो अपनी मां को भी दर्शन के लिए साथ लेकर आईं थी। मां के साथ बाबा के दर्शन कर उन्हें बहुत आनंद आया।
उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा, “बहुत अच्छा लगा, अभी-अभी दर्शन करके आई। सुबह जो भस्म आरती होती है, उसका मुझे आज दर्शन करने का मौका मिला और बहुत आनंदित हुई…” https://t.co/fXmQwvQB38
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 31, 2026
Video Credit: IANS

