Vande Bharat: पहले से आसान होगा उज्जैन से भोपाल का सफर, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दूरी

Vande Bharat train

Vande Bharat Express: देशभर में यात्रियों को सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की मदद से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बहुत कम समय लगेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो चुका है और अब उज्जैन को भोपाल से जोड़ने में ट्रेन अहम भूमिका निभाने वाली है।

वंदे भारत का टाइम टेबल जारी

रेलवे बोर्ड की ओर से इंदौर भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। रविवार को छोड़कर बाकी 6 दिन की ट्रेन इंदौर से लेकर भोपाल का सफर तय करेगी। 6:30 बजे इंदौर से निकलकर ये 7:15 पर उज्जैन पहुंचेगी और 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 7:20 पर उज्जैन से रवाना होकर 9:35 पर भोपाल पहुंच जाएगी।

रात्रि के समय यह इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन 7:25 पर भोपाल से निकलकर 9:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का स्टॉक लेकर 9:35 पर वापस इंदौर के लिए रवाना हो जाएगी और रात 10:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस तरह से इंदौर से भोपाल और भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से उज्जैन से भोपाल की दूरी मात्र 2 घंटे 10 मिनट में ही तय की जा सकेगी।

PM मोदी करेंगे उद्घाटन

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ट्रेनों का उद्घाटन करने वाले हैं। 8-8 कोच की यह ट्रेन फतेहाबाद होकर भोपाल का सफर तय करने वाली है। उद्घाटन के दिन इंदौर से लेकर भोपाल के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।

इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव इंदौर में किया जाने वाला है। जिसके लिए रेलवे द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके रखरखाव के लिए इंदौर स्टेशन के पास छह नंबर पिटलाइन को तैयार किया गया है और यहां बिजली की लाइन डाल दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews