जैन मंदिर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, मूर्ति बेचने गए चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जैन मंदिर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, मूर्ति बेचने गए चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ujjain Crime News: उज्जैन के नयापुरा स्थित जैन मंदिर में बीते बुधवार गुरुवार की रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश 25 हजार नकदी सहित मंदिर में विराजित भगवान की प्रतिमा अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही एक्शन दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश चोरी की गई मूर्ति को बाजार में बेचने जा रहा था तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से समाजजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। मंदिर की दान पेटी में रखी 25 हजार की नगदी समेत भगवान की तीन मूर्तियां चोर अपने साथ ले उड़े थे। जब पुजारी मंदिर का दरवाजा खोलने के लिए मौके पर पहुंचे तो मामले की सूचना मिली थी। सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को मंदिर का मुख्य गेट और भंडारे का गेट टूटा हुआ दिखा। उन्होंने तुरंत ही मंदिर से जुड़े लोगों और पुलिस को सूचित किया, इसके बाद चोरी का खुलासा हुआ था।

घटना के समय मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था जिसके चलते फुटेज नहीं मिल पाया था। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने शुरू कर दिए थे। केस की जांच पड़ताल के बीच मुखबिर के जरिए जीवाजीगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक भगवान की मूर्ति बेचने के लिए निकला है। घेराबंदी कर जब युवक को पकड़ा गया तो उसके पास से जैन मंदिर से चोरी की गई मूर्ति मिली।

आदतन अपराधी है चोर

चोर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बताया कि वो आदतन अपराधी है और पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। भेरू नाला का रहने वाला एक युवक लगभग 11 चोरियों में शामिल रहा है। मूर्ति बेचने के दौरान पुलिस ने इसे पकड़ा है और नकदी के अलावा तीन मूर्तियां बरामद कर ली गई है। इन मूर्तियों में अष्टधातु का अष्ट मंगल, भगवान आदिनाथ की प्रतिमा और अष्ट धातु का सिद्ध चक्र पटल पुलिस ने बरामद किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews