Gadkalika Mandir: उज्जैन के माता मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दान पेटी की राशि लेकर हुए रफूचक्कर

Gadkalika Mandir ujjain

Gadkalika Mandir Ujjain: उज्जैन के प्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में रविवार रात को चोरों द्वारा धावा बोले जाने की घटना सामने आई है। दो चोर यहां पर दीवार फांद कर अंदर घुसे और मंदिर की दानपेटी को कुदाली से तोड़कर उसमें रखी दान की राशि को उड़ा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

Gadkalika Mandir ujjain

Gadkalika Mandir में हुई चोरी

जीवाजीगंज पुलिस के मुताबिक बीती रात दो चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी से निकली नगद राशि लेकर फरार हो गए। दोनों मंदिर के पीछे की दीवार से चढ़े और दीप मालिका के सहारे अंदर उतर गए। मंदिर की दानपेटी उनको इन्होंने कुदाली से थोड़ा और जितनी राशि थी उसे बोरियों में भरकर मौके से चंपत हो गए। जैसे ही मामले की सूचना लगी पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड सहित फिंगरप्रिंट एक्सपोर्ट को मौके पर बुलाया गया।

जांच पड़ताल के दौरान डॉग स्क्वाड का खोजी श्वान पुलिस को भैरवगढ़ रोड पर शिप्रा नदी के किनारे बने हुए भोलेनाथ मंदिर तक ले कर गया। इसमें मंदिर में हुई चोरी की शिकायत चौकीदार भैरू केवट के कहने पर दर्ज की है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मंदिर परिसर में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। मामले के बाद जब फुटेज की छानबीन की गई तो उसमें दो बदमाश चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मंदिर में हुई चोरी की घटना की जानकारी लगने पर एसपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के बारे में चर्चा की। उन्होंने एसआई अंकित बनौधा से चोर किस तरह से अंदर घुसे और बाहर निकले इस संबंध में सारी जानकारी जुटाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews