कांग्रेस नेता नूरी खान को जान से मारने की धमकी, धमकाने वाले ने खुद को बताया मंत्री समर्थक

कांग्रेस नेता नूरी खान को जान से मारने की धमकी, धमकाने वाले ने खुद को बताया मंत्री समर्थक

उज्जैन, योगेश कुल्मी। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नूरी खान को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। नूरी खान के मुताबिक बुधवार रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था और फोन करने वाले ने खुद को मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव का समर्थक बताते हुए धमकाया कि वो चाहे तो नूरी खान उज्जैन से बाहर भी नहीं जा सकेगी।

ये मामला तब उछला जब नूरी खान बदनावर में अपने समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची थी। वहां उन्होने जो चर्चा की उसके बाद बुधवार रात उनके मोबाइल पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने अपना नाम शाकिर पटेल बताते हुए खुत को मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव का समर्थक बताया। इसी के साथ उसने नूरी खान को जान से मारने की धमती देते कहा कि बदनावर में उन्होने मंत्रीजी की बुराई की है और अगर वो चाहे तो नूरी उज्जैन से बाहर कदम भी नहीं रख सकेगी। उसने ये भी कहा कि कलेक्टर एसपी भी हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकते और नूरी खान इस तरह की बयानबाजी से बचे वरना वो उसे जान से भी मार सकता है। युवक ने करीब तीन बार नूरी खान को फोन कर धमकाया, जिसके बाद अब उन्होने नानाखेड़ा पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews