Triveni Museum: 130 प्रतिमाएं कर रही शिव महिमा का बखान, QR Code स्कैन करते ही सुनाई दे रहा ऑडियो

Triveni Museum

Triveni Museum In Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर के करीब और महाकाल लोक के पास त्रिवेणी कला एवं पुरातात्विक संग्रहालय बना हुआ है। यहां पर कई सारे स्ट्रक्चर, पेंटिंग और प्रतिमाएं मौजूद है। भक्त इन्हें निहारने के लिए तो पहुंच जाते हैं लेकिन इनकी जानकारी उन्हें ठीक तरह से नहीं मिल पाती है और उन्हें किसी और पर निर्भर रहना होता है। लेकिन यह समस्या अब खत्म हो गई है क्योंकि यहां पर क्यूआर कोड स्कैनर लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते सही पूरी जानकारी ऑडियो के रूप में भक्तों को सुनाई देगी।

Triveni Museum में लगे Qr Code scanner

युवाओं को संस्कृति से जोड़ा जा सके इसी उद्देश्य से एमपी टूरिज्म बोर्ड की ओर से नया प्रयास किया गया है। उज्जैन इंदौर ग्वालियर सहित प्रदेश के कुछ अन्य संग्रहालयों में क्यूआर कोड स्कैनर लगाए गए हैं। त्रिवेणी संग्रहालय की बात करें तो यहां पर 130 से ज्यादा प्रतिमाएं हैं और अलग-अलग तरह की दीर्घाओं में तैयार की गई पेंटिंग बनी हुई है।

स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी

संग्रहालय में मौजूद सभी चीजों की जानकारी जुटाने के लिए आने वाले पर्यटकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा जो 20 से ज्यादा जगहों पर लगाया गया है। स्कैन करने के लिए सागो का मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। जब आप स्कैन कर लेंगे तो ऑडियो के रूप में संबंधित मूर्ति या पेंटिंग की जानकारी आपके पास पहुंच जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews