कर्ज से परेशान पुलिसकर्मी ने खाया जहर, हुई मौत

suicide

Ujjain-Policeman Ate Poison : उज्जैन में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मकान के कर्ज से परेशान थे, इसी से चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जिस समय पुलिसकर्मी ने ये कदम उठाया उस वक्त घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। जैसे ही परिजनों ने पुलिसकर्मी को इस हाल में देखा, उन्हे लेकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पुलिसकर्मी की मौत होने की बात कही।

कर्ज से थे परेशान 

जानकारी के अनुसार हाटकेश्वर विहार कॉलोनी में रहने वाले हरीश सक्सेना एडिशनल एसपी के निवास पर नाइट ड्यूटी में पदस्थ थे। हरीश ने हाटकेश्वर विहार में स्थित अपने मकान को लेकर कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज की किस्त नहीं भर पा रहे थे इसी को लेकर वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि हरीश का रिटायरमेंट नजदीक आ रहा था और वे होम लोन की किस्तों से कई दिनों से परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews