उज्जैन में BJP नेता के संक्रमित होने से खलबली, सिंधिया और सांसद सहित कई अन्य नेताओं से की थी मुलाकात

उज्जैन में BJP नेता के संक्रमित होने से खलबली, सिंधिया और सांसद सहित कई अन्य नेताओं से की थी मुलाकात

उज्जैन, योगेश कुल्मी

महाकाल की नगरी में एक बार फिर कोरोना को लेकर कोहराम मचा है। यहां एक युवा बीजेपी नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इसी दौरान इस युवा नेता ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) और उज्जैन सांसद से मुलाकर कर उनके साथ फोटो भी खिंचाई है।

इस BJP नेता के कोरोना पॉजिटिव (corona positive) होने की खबर आते ही बड़े बड़े नेता हो रहे होम क्वारेंटाइन होने लगे हैं। दक्षिण के एक बड़े नेता ने इस खबर के बाद खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सांसद अनिल फिरोजिया, मोहन यादव सहित सभी बड़े नेताओं के साथ इस संक्रमित नेता के साथ फोटो खिंचवाए है। इतना ही नहीं, ये नेता सांसद निवास, मंत्री निवास और भाजपा कार्यालय में भी कई नेताओं से मिला चुका है। इस खबर के आने के बाद अब मंगलवार को कई नेता अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं। वहीं संक्रमित युवा नेता को मक्सी रोड पर किया क्वारेंटाइन किया गया है और उनका देसाई नगर का घर भी सील कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews