टाइगर की खाल की तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार, करोड़ों की खाल बरामद

टाइगर की खाल की तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार, करोड़ों की खाल बरामद

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। चिमनगंज मंडी पुलिस पुलिस ने टाइगर की खाल की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टाइगर की खाल जब्त हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खाल की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। सारंगपुर से टाइगर की खाल लेकर आया आरोपी फिलहाल फरार है वहीं उज्जैन के दो आरोपी राजेश और शब्बीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

थाना चिमंगज क्षेत्र अंतर्गत टाइगर की खाल की तस्करी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस ने फारेस्ट अधिकारियों के देख रेख में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के तहत 9, 39, 44, 48-ए, 49, 51 में अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कानीपुरा रोड प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप टाइगर की 5 फीट 9 इंच लंबी व 3 फीट चौड़ी खाल को दो व्यक्तियों द्वारा 25 लाख रूपये में बेचा जाना है। जिसपर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, इस दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपने पिता की मृत्यु के पहले से खाल उनके पास रखी होना बताया है जिसे वो अपने साथी संग बेचने निकला था। वहीं उज्जैन के केडी गेट क्षेत्र का निवासी जो व्यक्ति खाल खरीदने आया था वह सारंगपुर का रहने वाला है और अभी फरार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews