घर से किताब खरीदने निकली दो छात्राएं हुई लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

घर से किताब खरीदने निकली दो छात्राएं हुई लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Ujjain News: उज्जैन (Ujjain) से दो छात्राओं के लापता होने की जानकारी सामने आई है। यह छात्राएं अपने घर से किताब लेने का बोल कर निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने इन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की और ना मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है।

यह छात्राएं नगरकोट और फाजलपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। एक छात्रा 8वीं की है और दूसरी में 9वीं में पढ़ती है। दोनों ही अपने घर से किताबें लेने की बात कहकर निकली थी। एक की उम्र 15 साल है तो दूसरी 16 साल की है। देवासगेट जाने का कहकर निकलने के बाद यह वापस अपने घर नहीं लौटी। दोनों के देर तक वापस ना आने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रिश्तेदारों तथा दोस्तों से भी पता लगाया लेकिन कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी।

दोनों छात्राओं के बारे में कोई भी जानकारी ना मिलने से परेशान परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। छात्राओं के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए हैं, लेकिन अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार छात्राओं की तलाश में जुटी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews