इंदौर और देवास रोड को जोड़ने के लिए बनेगा टू-लेन बायपास, आसान होगी कनेक्टिविटी

इंदौर और देवास रोड को जोड़ने के लिए बनेगा टू-लेन बायपास, आसान होगी कनेक्टिविटी

Ujjain News: अब इंदौर और देवास रोड (Dewas Road) को एक दूसरे से जोड़ने के लिए एक और टू-लेन बायपास (Two-lane bypass) का निर्माण किया जाने वाला है। इस रोड की वजह से इंदौर रोड और देवास रोड एक दूसरे से सीधा सीधा जुड़ जाएंगे। ये बायपास देवास रोड की हामूखेड़ी से इंदौर रोड की तपोभूमि तक निकाला जाने वाला है, जिससे शहर के दो प्रमुख मार्गों का कनेक्शन पहले से बेहतर हो जाएगा।

यह दोनों शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग है और कनेक्टिविटी बढ़ने से वाहन चालकों को काफी आसानी होगी। फिलहाल जिन वाहन चालकों को देवास रोड से इंदौर रोड की तरफ जाना होता है उन्हें शहर में प्रवेश करते हुए हाईवे पकड़ना पड़ता है। निर्माण के बाद वो शहर क्षेत्र को बायपास करते हुए सीधा इंदौर रोड से कनेक्ट हो जाएंगे। शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

टू लेन बाईपास के निर्माण की वजह से देवास से लगे हामूखेड़ी क्षेत्र में बनी 12 कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। 2028 में जब साधु संत उज्जैन पहुंचेंगे ऐसे में आने जाने में बहुत सुविधा हो सकेगी। इंदौर और देवास रोड के बीच होने वाली है कनेक्टिविटी बिजनेस की दृष्टि से भी अच्छी है। एक तरह से यहां पर एक व्यवसायिक क्षेत्र डेवलप किया जा सकेगा।

इस टू लेन बायपास के लिए सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी और शिप्रा नदी पर आने वाले ब्रिज का निर्माण सेतु निगम की ओर से किया जाएगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा जिसके लिए मुआवजा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। लगभग 39 करोड़ की लागत से बायपास का निर्माण होगा। प्रोजेक्ट का डिटेल शासन को भेजने के बाद स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाल कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews