Ujjain- 1000 रूपये देकर कांग्रेस नेता ने बंद कराई दुकान, देखिये वीडियो

Ujjain- 1000 रूपये देकर कांग्रेस नेता ने बंद कराई दुकान, देखिये वीडियो

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बंद का आयोजन किया गया। प्रदेश भर में इसका मिलाजुला असर देखा गया। बंद को सफल बनाने के लिए जगह जगह कांग्रेसियों ने कई कवायद की, लेकिन जो नजारा उज्जैन में देखने को मिला वो चौंकाने वाला था। यहां कांग्रेसी दुकानदारों को पैसे देकर दुकानें बंद कराते दिखे।

ये भी देखिये- Indore- महंगाई के बाउंसर पर कांग्रेस की जमकर बल्लेबाजी, साईकिल पर निकले पूर्व मंत्री

पैट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर उज्जैन में बंद का असर मिला जुला रहा। खास बात यह रही कि कई स्थानों पर बंद कराने के लिए कांग्रेस नेताओं को रुपए बांटना पड़े। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें ढाबा रोड पर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भरत शंकर जोशी खाने की होटल को बंद कराने के लिए एक हजार रूपये देते दिख रहे हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस नेता दुकानदार को एक हजार रूपये ऑफर कर रहे हैं और फिर एक हजार रूपये दे भी रहे हैं। उनके रूपये देने के बाद दुकानदार ने दुकान बंद करने की तैयारी शुरू की। रूपये देकर दुकान बंद कराने का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews