उज्जैन क्राइम ब्रांच ने जब्त किया 20 किलो गांजा, 3 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन क्राइम ब्रांच ने जब्त किया 20 किलो गांजा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ujjain Crime News: उज्जैन (Ujjain) में इन दिनों नशे का कारोबार पैर पसारता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्करों द्वारा लगातार अवैध रूप से यह धंधा चलाया जा रहा है। इन पर लगाम कसने के लिए पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। 20 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली थी कि ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास बनी पुलिया पर एक सफेद रंग की गाड़ी से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए एक कार को रोका और तलाशी ली। कार में तीन व्यक्ति बैठे हुए थे जिनके पास 2 बोरियों में 20 किलो 300 ग्राम गांजा रखा हुआ था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के साथ गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 3 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से दो इंदौर और एक बदनावर का है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews