Ujjain Crime News: उज्जैन में बंटी और बबली की जोड़ी का आतंक, पल भर में उड़ा रहे गाड़ी की बैटरी

Ujjain Crime News

Ujjain Crime News: उज्जैन में इन दिनों गाड़ियों से बैटरी चुराने की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अलग-अलग स्थानों से पुलिस को इसकी सूचना मिल रही है और इस मामले को शहर में घूम रही बंटी और बबली की जोड़ी अंजाम दे रही है। अब चोरी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Ujjain Crime की खबर

शहर के कई इलाकों में इन दिनों चोरी की घटना देखी जा रही है इसी बीच मुख्य मार्गों पर खड़ी दोपहिया वाहनों की बैटरी को दिनदहाड़े चुराने वाले मामले सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। घटना सामने आने के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किए तो एक युवक और युवती सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से बैटरी चुराते नजर आए।

Ujjain Crime News

उनको देखने पर यह अच्छे घर के दिखाई दे रहे हैं और यह घटना फ्रीगंज इलाके की है, जहां यह बेखौफ अपनी बाइक पर बैठ कर आते हैं और कुछ ही मिनटों में दो पहिया वाहन की बैटरी चुराकर रफूचक्कर हो जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद माधवनगर थाने में इसका शिकायती आवेदन भी आया है और सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी को ट्रेस करने के बाद अब आरोपियों को ढूंढा जा रहा है।

पुलिस पता लगाएगी कारण

बाइक पर घूम रहे यह लड़का और लड़की जिस तरह से गाड़ी की बैटरी चुराने की घटना को अंजाम दे रहे हैं उसने कहीं ना कहीं लोगों को हैरान भी किया है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बैटरी चुराने का काम लड़का करता है और लड़की बाइक पर बैठकर आसपास नजर रखती है। दोनों एक से डेढ़ मिनट में अपनी इस करतूत को अंजाम देते हैं और मौके से निकल जाते हैं।

इस मामले में माधवनगर थाना पुलिस का कहना है कि लोगों को अब तक केश और जेवरात चुराते हुए देखा है लेकिन यह जो भी अजीब है क्योंकि बैटरी सिर्फ 200 रुपए में बिकती है, लेकिन यह दोनों इस तरह की घटना को अंजाम क्यों दे रहे हैं यह हैरान करने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews