उज्जैन- एएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पत्रकारों ने आईजी को दिया ज्ञापन

उज्जैन- एएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पत्रकारों ने आईजी को दिया ज्ञापन

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। सिटी प्रेस क्लब के पत्रकारों ने आईजी डॉ. योगेश देशमुख को शुक्रवार को एक ज्ञापन दिया। इसमें एएसपी रविन्द्र वर्मा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के साथ की गई अभद्रता एवं अमानवीय व्यवहार की जानकारी दी गई और इसपर कार्रवाई की मांग की गई।

बता दें कि 24 जून की शाम आईपीएस अधिकारी रवीन्द्र वर्मा द्वारा पत्रकार शैलेन्द्र कुल्मी के साथ अभद्रता की गई थी और अपमानजनक व्यवहार किया गया था। इसके बाद पत्रकारों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेश देशमुख को आईजी कार्यालय पर शुक्रवार की दोपहर ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि संबंधित अधिकारी द्वारा किस तरह मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में आम लोगों से  अधिकारी का व्यवहार कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आईजी ने पूरे मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया हा। बाद में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ला को भी घटना की जानकारी दी गई तथा ज्ञापन की प्रति भेंट की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो विरोधस्वरूप धरना दिया जाएगा।

एएसपी पर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जनसंपर्क विभाग के माध्यम से आयुक्त जनसंपर्क, गृहमंत्री, नरोत्तम मिश्रा एवं जनंपर्क मंत्री को भेजा गया। इस दौरान सर्वश्री रमेश दास, निरूक्त भार्गव, संदीप मेहता, शैलेष व्यास, नरेन्द्रसिंह अकेला, कमल चौहान, महेंद्र सिंह बेस, सचिन गोयल, जयसिंह बेस, राजेश जोशी, राजेश कुल्मी, आनंद निगम, सचिन कासलीवाल, अजय पटवा, अशोक मालवीय गोविंद सोलंकी, संजय माथुर, संजय शुक्ल, असलम खान, अर्पण शर्मा, मनोज उपाध्याय, धर्मेन्द्र राठौर, राज जोशी, जितेन्द्र दुबे, अवधेश दुबे, आशीष जैन, मयूर अग्रवाल, निलेश तगारे, शाकिर खान, राकेश पंड्या, गजानंद रामी, निलेश सांघी, दिनेश सोलंकी, हरिमोहन ललावत, सुदर्शन सोनी, इश्तियाक हुसैन, अभिजीत दुबे, निलेश मालवीय, संदीप मालवीय, अविनाश भटनागर, अरविंद देवधरे, मनीष चंदवानी, जगदीश परमार, श्याम भारतीय, दिनेश बोरासी, जितेंद्र राठौड़, धर्मेंद्र सिरोलिया, हरि सिंह गुडपालिया, आसिफ मंसूरी, अशोक महावर, शकील खान,जावेद डिप्टी आदि मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews