एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे पानी की समस्या से परेशान किसान, हाईवे पर चक्काजाम की दी चेतावनी

उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के किसान पानी की कमी की वजह से परेशान चल रहे हैं। फसलों की बुवाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
Ujjain

उज्जैन जिले के घट्टिया क्षेत्र के किसान सिंचाई के पानी को लेकर आ रही समस्या से परेशान चल रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को सैकड़ो किसान प्रदर्शन पर उतर गए। सभी ने एसडीएम राजाराम करजरे को ज्ञापन देकर कोयलखेड़ी तालाब में नर्मदा नहर का पानी तुरंत छोड़ने की मांग की है।

किसानों के बीच लंबे समय से पानी को लेकर समस्या चल रही है। कई बार मांग करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर आज यह एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के साथ ही किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तो वह उज्जैन आगर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे।

कोयलखेड़ी तालाब से जुड़े कईं गांव

किसानों ने बताया कि कोयलखेड़ी तालाब से आसपास के क्षेत्र के 10 से 15 गांव जुड़े हुए हैं। अगर तालाब में समय से नर्मदा नहर का पानी नहीं पहुंचाया गया तो रबी की फसल की बुवाई और पैदावार पर सीधा असर होगा। किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से नहर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

रबी की फसल पर संकट

इस साल क्षेत्र में बारिश कम देखने को मिली है। इस वजह से किसान पहले से ही चिंता में हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। रबी का सीजन शुरू हो गया है। इसके अलावा गेहूं चना और दूसरी सरसों की बुवाई की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में अगर पानी नहीं मिलेगा तो आर्थिक नुकसान हो जाएगा।

चक्काजाम की चेतावनी

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ ही किसानों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान अगर पानी नहीं छोड़ा गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उज्जैन आगर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews