MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उज्जैन में कैफे में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक, संचालक ने युवक पर जताया शक

उज्जैन में एक कैफे में आग लगाने का मामला सामने आया है। संचालक ने एक युवक से हुए विवाद के बाद मिली धमकी के आधार पर आग लगाने का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Ujjain

उज्जैन में एक कैफे में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कैफे संचालक ने एक युवक पर संदेह जताया है। संचालक प्रमोद का कहना है कि उसका युवक से दो दिन पहले विवाद हुआ था। उस दौरान धमकी दी गई थी।

कैफे में लगी इस आग की घटना में पूरा काउंटर, सिगरेट के 100 पैकेट, डीप फ्रीजर की वायरिंग और कुर्सी जल गई है। संचालक के मुताबिक उसे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

सुबह लगी आग की जानकारी

प्रमोद ने अपनी शिकायत में बताया था कि वो रात 11 बजे कैफे बंद कर शटर का ताला लगाकर गया था। जब सुबह के समय वो घूमने निकला तब शटर का निचला हिस्सा उठा हुआ था। जब अंदर देखा तो सारा समान जला हुआ था। इतना ही नहीं बाहर रखा हुआ सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग कैफे की तरफ आते और आगजनी के बाद मौके से भागते दिख रहे हैं। वहीं प्रमोद ने ये जानकारी भी दी है कि क्षीरसागर के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बताया है कि अनिल मालवीय पेट्रोल की बोतल और लोहे की रॉड के साथ कैफे के सामने दिखा था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दो दिन पहले हुआ था विवाद

शिकायत में ये भी बताया गया है कि 10 अक्टूबर को प्रमोद और अनिल के बीच वाद विवाद गया था। अनिल यहां नशे की हालत में आया था और अनिल से पैसे मांगते हुए विवाद और मारपीट की थी। पैसे ना देने पर कैफे जलाने की धमकी भी दी थी।

कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में घटनास्थल पर जाकर जांच की है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि असली मामला क्या है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में कैफे में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक, संचालक ने युवक पर जताया शक