उज्जैन में घर में रखे सिलेंडर में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उज्जैन के चिंतामन क्षेत्र में आगजनी की बड़ी घटना होते होते टल गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Ujjain

उज्जैन के चिंतामन थाना क्षेत्र स्थित चांदमुख में एक मकान में एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी सामने आते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

जैसे ही आग लगी तत्काल डायल 112 की टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और साहस का परिचय देते हुए समय रहते आग पर काबू पाया। इससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई।

मशक्कत से बुझाई आग

ग्रामीणों की सूचना पर जब डायल 112 के आरक्षक अलकेश सिंह और चालक मौके पर पहुंचे तो मकान के तीसरे कमरे में रखे हुए सिलेंडर में तेज लपटे उठ रही थी। धुआं इतना ज्यादा था कि कमरे में प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था। मामले की सूचना कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

कंबल से बुझाई आग

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी हेमराज यादव, एएसआई विक्रम वर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी की मोटर चालू करवा कर कंबल, शॉल और मोटे कपड़ों को पानी में भिगोया गया। इन्हें सिलेंडर पर डालकर आग पर काबू पाया गया।

आगजनी का शिकार होने से बचा घर

जानकारी के मुताबिक यह आग सिलेंडर के पास रखे बर्तन स्टैंड और उसके ऊपर रखी लकड़ियों तक फैल गई थी। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो पूरा मकान आग की चपेट में आ सकता था। समय पर दिखाई गई सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews