
उज्जैन पुलिस ने भाटपचलाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले युवक को गिफ्तार किया है। यह बताया जा रहा है कि इस युवक ने लगभग 1 महीने तक नाबालिग से बातचीत की और फिर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा।
जब नाबालिग ने पुलिस को इस बारे में शिकायत की उसके बाद 3 दिन तक उसे ट्रेस करने के बाद दिल्ली से 22 साल के अंशु थॉमसन निवासी रोहिणी को गिरफ्तार किया है।
3 दिन की रैकी के बाद पकड़ाया
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने युवक को ट्रेस करना शुरू किया। तब यह पता चला कि वह दिल्ली में है। इसके बाद उज्जैन पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और तीन दिनों तक रैकी करने के बाद आरोपी को राजीव नगर रोहिणी सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे नाबालिग को ब्लैकमेल करने के आरोप में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में ओर भी लोगों के शामिल होने के आधार पर भी जांच चल रही है।
व्हाट्सएप पर हुई दोस्ती
1 सितंबर को नाबालिक ने भाटपचलाना थाने में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी के साथ उसकी व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने एक शॉपिंग एप्लीकेशन पर सामान सर्च किया था इस दौरान उसका नंबर आरोपी के पास गया। उसके बाद आरोपी ने फर्जी पहचान बात कर उससे दोस्ती की और बातचीत कर बहला फुसलाकर निजी अश्लील फोटो और वीडियो मांगने लगा।
कुछ दिनों बाद योग कुछ अलग-अलग मोबाइल नंबर से मैसेज कर फोटो वायरल करने की तो धमकी देने लगा। उसने नाबालिग से 40 हजार रुपए मांगे और लगातार परेशान करता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की।
दर्ज हुआ केस
युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और 67 (B) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत मामला दर्ज किया है। उससे लगातार पूछताछ चल रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

