जिम्नास्टिक मलखंब स्पर्धा में लहराया उज्जैन का परचम, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जिम्नास्टिक मलखंब स्पर्धा में लहराया उज्जैन का परचम, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Ujjain News: उज्जैन के मलखंब खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 66वीं राज्यस्तरीय शालेय जिम्नास्टिक और मलखंब प्रतियोगिता (gymnastics Malkhamb competition) का रोचक मुकाबला करवाया गया। इन प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक अपने नाम किए हैं। उज्जैन सिरमौर बनकर सामने आया है।

जिम्नास्टिक के बालिका वर्ग में 14, 17 और 19 आयुवर्ग के मुकाबले करवाए गए। इसके बाद जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाने वाला है।

जिम्नास्टिक ऑलराउंडर चैंपियनशिप 

इस प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक वर्ग में उज्जैन के उजेर अली, स्वर्णिम जायसवाल और सोमेश शर्मा ने खिताब अपने नाम किए। 19 वर्ष में दिव्यांश, विशाल और कृष्णा ने खिताब जीता। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में मनिका, श्रेया और लक्ष्मी। 17 वर्षीय वर्ग में एकता, आयुषी और 19 वर्षीय वर्ग में राधिका अजमेरी ने उज्जैन का नाम रोशन किया।

मलखंब चैंपियनशिप

मलखंब प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उज्जैन संभाग को पहला, सागर को दूसरा और इंदौर को तीसरा स्थान मिला है। बालिका वर्ग में भी उज्जैन को पहला, सागर को दूसरा और जबलपुर को तीसरा स्थान मिला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews