Ujjain Garoth Fourlane: 160 करोड़ की लागत से गरोठ तक बनेगी फोरलेन, 25 किमी का आउटर रिंग रोड होगा तैयार

Ujjain Garoth Fourlane

Ujjain Garoth Fourlane Construction: उज्जैन में इस समय बड़ी संख्या में निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस कड़ी में अब बड़नगर रोड के पास धरमबड़ला और आगर से होते हुए एक्सप्रेस वे की तर्ज पर उज्जैन गरोठ फोर लेन का निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी इसे आउटिंग रिंग रोड के हिसाब से तैयार करने वाला है, जिससे सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी। इस फोरलेन की मदद से वाहन चालक आगर और उज्जैन गरोठ फोरलेन तक आना जाना कर सकेंगे।

25 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है और या तो इसे टू लाइन बनाया जाएगा या फिर फोर लेन तैयार होगी और इसको लेकर पीडब्ल्यूडी में मंथन किया जा रहा है उसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। उज्जैन का विकास प्लान लागू हो गया है जिसके बाद अब नगर निगम समेत पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, सेतु निगम और स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल सिंहस्थ 2028 को देखते हुए निर्माण कार्यों की प्लानिंग कर रही है।

Ujjain Garoth Fourlane se जुड़ेगी सड़क

इस आउटर रिंग रोड के निर्माण को धरम बड़ला से शुरू करते हुए सोडंग, नईखेड़ी, आबूखेड़ी होते हुए कालियादेह महल के पीछे पड़ने वाले पंचक्रोशी मार्ग से जोड़ते हुए उज्जैन गरोठ फोरलेन से कनेक्ट किया जाएगा।आउटर रिंग रोड पर एक ब्रिज भी बनाया जाएगा। फिलहाल सेतु निगम कालियादेह के पास एक ब्रिज का निर्माण कर रहा है।

इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि धरमबड़ला से लेकर 25 कमी के एरिया में आउटर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। एस्टीमेट तैयार किया जाएगा जल्द ही प्रोजेक्ट धरातल पर होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews