उज्जैन जीआरपी के हत्थे चढ़े ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी, जब्त किया गया लूटा हुआ सामान

उज्जैन जीआरपी के हत्थे चढ़े ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी, जब्त किया गया लूटा हुआ सामान

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) की जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रेन में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से कुल 1 लाख 44 हजार रूपए का माल भी जब्त किया गया है।

धार्मिक नगरी होने की वजह से उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं के बहुत अधिक भीड़ होती है और इसी का फायदा उठाकर यह लुटेरे चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

इसी कड़ी में 25 जुलाई को एक बैग और 26 जुलाई को एक मोबाइल की चोरी हुई थी। पूछताछ करने पर यह जानकारी सामने निकलकर आई कि यह मोबाइल कोई निखिल नाम का लड़का चला रहा है। जब निखिल से पूछताछ की तो यह पता चला कि उसने देवास के रहने वाले 2 लोगों से यह मोबाइल खरीदा है। इसके अलावा 8 महीने पहले इंदौर भोपाल ट्रेन से महिला का पर्स चोरी करने वाले फरार आरोपी को भी जीआरपी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। सभी आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, मोबाइल, चांदी की पायजेब और सोने के कड़े बरामद किए गए हैं।

Must Read- जहीर इकबाल के साथ डेट नाइट पर पहुंची Sonakshi Sinha, वायरल हुई तस्वीरें

निखिल नाम के जिस लड़के के पास मोबाइल पाया गया उसके पास से दो लैपटॉप सोने के झुमके और अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। अंकुश और मुकेश नाम के आरोपियों के पास से अलग अलग कंपनियों के तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। कुल मिलाकर 144500 रुपए का सामान इन लुटेरों से जब्त कर इन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews