
Ujjain News: उज्जैन के बहुचर्चित जेल कांड में आरोपी बनाए गए जेल अधीक्षक उषा राज समेत अन्य 3 आरोपियों को आज 13 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद इन सभी को भैरवगढ़ जेल भेजा जाना था लेकिन उषा राज ने वहां अपनी जान का खतरा होने की बात कहकर कही और भेजने की गुहार लगाई। इसके बाद सभी जेल अधीक्षक समेत, रिपुदमन, शैलेंद्र सिकरवार को इंदौर सेंट्रल जेल और शुभम को उज्जैन की भैरवगढ़ जेल भेजा गया।
[dgv_vimeo_video id=”815871538″]
अब तक पकड़े गए 9 आरोपी
भैरवगढ़ जेल में हुए 13.54 करोड़ के गबन के मामले में अब तक 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से 9 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जगदीश परमार की रिमांड खत्म होने के बाद उसे महिदपुर जेल भेजा गया है और उषा राज, रिपुदमन और शैलेंद्र सिकरवार को 17 अप्रैल तक रिमांड पर इंदौर भेजा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”815871638″]
इसमें जिस ठेले वाले शुभम बामोरी का नाम सामने आया है उसे उज्जैन की ही भैरवगढ़ जेल में रखा गया है। इसके अकाउंट से करोड़ो रुपए ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है। सीएसपी अनिल मौर्य की ओर से सभी आरोपियों की रिमांड बढ़ाने को कहा गया था लेकिन कोर्ट में इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”815871333″]
बदले उषा राज के तेवर
आज कोर्ट में जब उषा राज को पेश किया गया तो को बदली बदली नजर आई। इस दौरान उनके चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं थी। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद कोर्ट से बाहर आने के बाद वो मीडिया से अपना मुंह छुपाती नजर आई। मीडिया ने जब सोने की ईट लॉकर से निकलने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि गजब है इस बारे में तो हमें पता ही नहीं है। इस मामले में जेल प्रहरी धर्मेंद्र लोधी सहित 3 आरोपी फरार हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

