Ujjain : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया Video

Ujjain : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया Video

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में दिल दहलाने वाली घटना में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इनमें प्रेमिका नाबालिग थी और प्रेमी की उम्र 21 साल थी। बताया जा रहा है कि लड़की ऊंची जाति से संबंध रखती थी इसलिए उसके घरवालों को इनके रिश्ते पर एतराज था। दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे और घरवालों की नाराजगी के बाद दोनों ने मिलकर ये घातक कदम उठा लिया।

मध्य प्रदेश में 1 नवंबर से लागू होगा यह नियम, बिजली बिलों में मिलेगी बड़ी राहत

भेरूगढ़ निवासी नितिन और 17 साल की नाबालिग प्रेमिका ने भैरवगढ़ और उन्हेल मार्ग पर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। यहां वो पहले एक ढाबे पर गए और नाश्ता किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। इससे पहले उन्होने इसका एक वीडियो भी बनाया। वीडियो एमपीब्रेकिंग न्यूज के पास है लेकिन वो विचलित करने वाला है इसलिये हम आपको नहीं दिखा रहे हैं।

45 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों आपस में बात करते हुए जहर का पैकेट खोल रहे हैं। कैमरे को देखते हुए लड़की कहती है कि फ्री हो जाओ आज। लड़का कहता है कि मुंह से मत फाड़ो तो लड़की कहती है खाना ही है तो मुंह से क्या मत फाड़ो। इस तरह बात करते हुए दोनों दो गिलास में जहर डालते हैं। जहर खाने के बाद उन्होने अपने एक दोस्त को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों की फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews