अब महाकाल मंदिर समिति करेगी शिप्रा आरती, रामघाट पर हुई नई शुरुआत

उज्जैन के रामघाट पर होने वाली शिप्रा आरती अब महाकाल मंदिर समिति द्वारा करवाई जाएगी। इसकी शुरुआत की जा चुकी है। समय के साथ इसे और भी बेहतर और भव्य बनाने की बात कही जा रही है।
Ujjain

उज्जैन के शिप्रा नदी के किनारे स्थित रामघाट पर रोजाना शिप्रा आरती की जाती है। अब इसकी जिम्मेदारी महाकाल मंदिर समिति को दी गई। समिति की ओर से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। अब तक कि शिप्रा आरती पंडित समिति द्वारा यह आरती आयोजित की जाती थी।

महाकाल मंदिर समिति के बटुकों द्वारा गुरुवार रात को शिप्रा आरती संपन्न करवाई गई। इस नई शुरुआत के साथ आने वाले समय में इसे और भी भव्य बनाए जाने की बात कही जा रही है। अगर ये आरती समय के साथ भव्य होती है तो उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक ओर आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

महाकाल मंदिर समिति ने की आरती

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से शिप्रा तट के रामघाट पर मां शिप्रा की आरती श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में अध्यनरत वेद पाठी करें। ऐसा पत्र अलग-अलग विभागों को भेजा गया था। इसके बाद गुरुवार को समिति के द्वारा बटुकों के जरिए शिप्रा आरती का आयोजन करवाया गया। अब रोजाना मंदिर समिति की ओर से ही आरती आयोजित की जाएगी।

पंडित और श्रद्धालु में हुई थी झड़प

बता दें कि 2 महीने पहले शिप्रा आरती के दौरान पंडा समिति के पंडे और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट और कहासुनी देखने को मिली थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए शिप्रा आरती का सारा समान जब्त कर लिया गया था। 26 जुलाई को एक बार फिर यहां कार्रवाई की गई थी और बचा हुआ सामान कब्जे में लाया गया था। तब से ही शिप्रा आरती को लेकर संशय की स्थिति थी जो अब दूर हो चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews